मुंबई वार्ता संवाददाता

ऑटोकार इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘वुमन विथ ड्राइव’ पहल की पाँचवीं वर्षगांठ मनाई गई।
मुंबई के विक्टोरिया साउथ से शुरू हुई इस मुहिम में 35 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने एंबी वैली एयरस्ट्रिप पर गति, सटीकता और साहस की परीक्षा लेने वाली विभिन्न चुनौतियों में हिस्सा लिया।
महिंद्रा की अत्याधुनिक XUV700 गाड़ियों के काफिले से इस सफर की शुरुआत हुई।इस पहल में महिलाओं के आत्मविश्वास के साथ महिंद्रा की गाड़ियों की उत्कृष्टता भी उजागर हुई। XUV700 की इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12-स्पीकर सोनी 3D ऑडियो सिस्टम ने यात्रा को और अधिक मनोरंजक बना दिया।
इस अभियान में महिंद्रा थार थ्री-डोर, महिंद्रा थार रॉक्स जैसी गाड़ियाँ भी शामिल थीं।ऑटोकार इंडिया की रेणुका कृपलानी ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को गाड़ी चलाने का आत्मविश्वास प्रदान करना है। महिंद्रा ऑटोमोटिव की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मंजरी ने कहा कि सशक्तिकरण केवल गाड़ी चलाना नहीं है, बल्कि हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करना भी महिंद्रा की सोच का हिस्सा है।