श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पूर्व में एक वृद्ध के साथ ठगी करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अंधेरी पूर्व, तेली गली के पास एक बदमाश ने एक वृद्ध से ठगी कर उनकी 28 ग्राम सोने की चैन ले ली और फरार हो गया।


मामले की संगीनता को समझते हुए पुलिस ने fIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी ट्रेन से पश्चिम बंगाल फरार हो रहा था तभी पुलिस ने उसे ईगतपूरी से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी मुनावर उर्फ अन्वर अब्दुल हमीद शेख के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ अदालत ने 6 मामलों में गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया हुआ है। मुनावर को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर-अतिरिक्त कार्यभार) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त शशिकांत भोसले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मचिंदर की टीम ने की है ।


