वैष्णो देवी मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ.अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं मुफ्त चिकित्सा शिविर.

Date:

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से अटल जन शक्ति संगठन, जय श्री राम सेवा संघ, विघ्नेश्वर मित्र मंडल एवं टिटवाला मानस प्रचार मंडल के संयुक्त संयोजन में अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।

आंबिवली-टिटवाला रोड, बल्यानी स्थित मां डोंगर वाली मइया वैष्णो देवी मंदिर परिसर में आयोजित अखंड पाठ की शुरुआत शनिवार 18 जनवरी को हुई जबकि अगले दिन रविवार 19 जनवरी को सुबह पूर्णाहुति की गई। अंतिम दिन मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक श्री कृष्णा अस्पताल के डॉ. चेतन पाटिल और डॉ. अर्चना पाटिल के सहयोग से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

चिकित्सा शिविर का बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ लिया। आयोजन समिति के शेषनाथ तिवारी एवं बृजेश पांडेय ने बताया कि स्वयंभू महाकाली मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर पूर्णिमा और अमावस्या पर भजन कीर्तन के साथ अन्य आयोजन किए जाते हैं। मकर संक्रांति पर खिचड़ी की हमारी उत्तर भारतीय परंपरा है। इसी के तहत पिछले 6 साल से कई संस्थाओं के सहयोग से खिचड़ी महोत्सव पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर संदीप तिवारी, अखिलेश मिश्र, महेश मिश्र, स्वतंत्र दुबे, विनय मिश्र, उमेश मिश्र, सुनील पाल, सतीश पांडेय, रवि सिंह, शैलेन्द्र मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...