शालिवाहन सेवाभावी संस्था की पहल, जन जन तक पहुंचे शक कलेंडर ।

Date:

भिवंडी/मुंबई वार्ता संवाददाता

संवत भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भिवंडी शहर के अशोकनगर में स्थित शके शालिवाहन अमर शहीद रावराम बख्श चौक पर गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जो शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चला।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम का आयोजन शालिवाहन सेवाभावी संस्था (रजि.) की ओर से किया गया।

इस अवसर पर नववर्ष के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।संस्था के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने बताया कि शके संवत भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसके आधार पर देश में अनेक धार्मिक पर्व और शुभ कार्यों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं। इसी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से इस आयोजन को रूप दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच साबूदाने की खिचड़ी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। साथ ही मंच पर उपस्थित अतिथियों का शाल व पुष्प देकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर शिवसेना(शिंदे) जिला प्रमुख सुभाष माने,भाजपा शहर अध्यक्ष रवि सावंत, नगरसेवक प्रशांत लाड, बालाराम चौधरी, रोहित चौधरी, मनोज काटेकर,उत्तरभारतीय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर, समाजसेवक फूलचंद यादव, कार्तिक दूबे एवं पी. डी. यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के पदाधिकारी सुनील सिंह, अब्दुल गनी खान, ललित सिंह, के.के. गुप्ता, नीलम तिवारी, पूनम त्रिपाठी सहित अन्य ने भरपूर मेहनत की।कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उल्लास का माहौल देखने को मिला और लोगों ने नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...