शिक्षक सभा के महासचिव शरद कुमार सिंह का सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत शिक्षकों की सबसे बड़ी यूनियन शिक्षक सभा के महासचिव शरद कुमार सिंह अगस्त माह से सेवानिवृत होने जा रहे हैं। 28 जुलाई को गोरेगांव पूर्व स्थित आईबी पटेल मनपा शाला सभागृह में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे ने की।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विधायक संजय उपाध्याय ने शरद सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखमय और समृद्धिमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उपमहापौर दिलीप पटेल, वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह तथा समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अपने वक्तव्य में शरद सिंह को अत्यंत विनम्र, शालीन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया।

सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश सिंह, उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, अधीक्षक निशा यादव, अधीक्षक यशवंत सिंह, प्रशासकीय अधिकारी पंकज पिंपले, पूर्व विभाग निरीक्षक कल्पना उंबरे, पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, पूर्व कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व मुध्याध्यापक राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र मोहिते, शिक्षक नेता नरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ नागेश पांडे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रभारी विभाग निरीक्षक प्रणाली शिंदे, पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार राम सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक ईश्वरदेव पाल, शिक्षक एवं गीतकार विवेक सिंह तथा विशेष आमंत्रित के रूप में एचएन सिंह डॉ इंदु प्रकाश तिवारी, रामराज पाल, केपी चौहान, अशोक सिंह, धैर्यशंकर सिंह, हरि मोहन मिश्रा, प्रिंसिपल महेश सिंह उपस्थित रहे। मानपत्र का वाचन काजल सिंह ने किया।

देवेंद्र कुमार सिंह प्रस्ताविकी के रूप में शरद सिंह से जुड़ी अनेक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पत्रकार राजेश उपाध्याय, सुरेंद्र पांडे ,अशोक सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, लव कुमार मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ विनय सिंह, अमर बहादुर सिंह, राजेश सिंह, अवधेश सिंह आदि का समावेश रहा।

कार्यक्रम के आरंभ में सुप्रसिद्ध गायक राजेश सिंह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रेखा राजेश सिंह के गीत तथा प्रिंसिपल बृजेश सिंह की कजरी को लोगों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...