शिवसेना विभाग क्रमांक 8 की ओर से घाटकोपर के’एन’ वार्ड मनपा कार्यालय का पर निकाला गया हंडा मोर्चा।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेश पर मुंबई में जगह जगह पानी के मुद्दे पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से महानगरपालिका कार्यालय पर जोरदार आंदोलन किया गया।

इसी कड़ी में शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्णा पाटिल और विभाग संगठीका श्रीमती प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के नेतृत्व में, घाटकोपर पश्चिम और घाटकोपर पूर्व विधानसभा की ओर से मनपा एन विभाग कार्यालय पर पानी की समस्या को लेकर जोरदार आंदोलन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिकों का यह हंडा मोर्चा घाटकोपर पश्चिम रेलवे स्टेशन, वेलकम होटल से घाटकोपर एन विभाग कार्यालय तक निकाला गया। इस हंडा मोर्चा में घाटकोपर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिवसेना पदाधिकारी, युवा सेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि दूषित जलापूर्ति, अघोषित जल कटौती, नाला सफाई की समस्या, सड़क मरम्मत की समस्या, अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और जल समस्याओं के खिलाफ, बुधवार को विभाग क्रमांक 8 की ओर से, घाटकोपर पूर्व स्थित मनपा कार्यालय पर शिवसेना नेता, युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्यसाहेब ठाकरे के मार्गदर्शन में यह आंदोलन किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्णा पाटिल और विभाग संगठीका श्रीमती. प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के साथ विधानसभा प्रमुख सुभाष पवार, संजय चव्हाण, उप विभाग प्रमुख सुनील मोरे, शाखा प्रमुख संजय कदम, चंद्रपाल चंदेलिया, विजय पड़वल, अजीत गुजर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इस दौरान शिवसेना की ओर से पानी की किल्लत को लेकर निकाले गए इस हंडा मोर्चा को लेकर शिवसेना का एक शिष्टमंडल विभाग प्रमुख सुरेश पाटील के नेतृत्व में जल विभाग के कार्यकारी अभियंता पाटिल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पानी की किल्लत को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक, युवासैनिक और विभाग के नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...