शिवेंद्र सिंह का शव आने का रास्ता हुआ साफ, परिजनों से मिले कृपाशंकर सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ईरान में 27 मार्च को मर्चेंट नेवी की जहाज पर हुईं दुर्घटना में बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव निवासी 22 वर्षीय शिवेंद्र सिंह पुत्र संदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। वह घर का इकलौता चिराग था। कानूनी प्रक्रिया में फंसने के कारण उसका शव घर नहीं आ पा रहा था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता संदीप सिंह ने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय तक अपनी पीड़ा पहुंचाई। अंततः उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह से अपनी पीड़ा बताई। कृपाशंकर ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को मामले से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द शिवेंद्र का शव उनके परिवार तक पहुंचाने की अपील की।

विदेश मंत्रालय के प्रयासों से उसका शव आने का रास्ता साफ हो गया है। 30 अप्रैल की सुबह शिवेंद्र का शव उसके घर पहुंच जाएगा। उसका शव लेने के लिए संदीप सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। आज कृपाशंकर सिंह ने शिवेंद्र के घर जाकर परिवारवालों को सात्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, भाजपा युवा नेता अखिलेश मिश्र, सत्यम सिंह, धनंजय सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता, शिवेंद्र के चाचा प्रदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, अजय सिंह, विनय प्रचेता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...