श्री तुलसी हिंदी माध्यमिक विद्यालय बना डिजिटल लर्निंग की मिसाल.

Date:

● स्मार्ट क्लासरूम और स्वच्छता सुविधाओं को राज्यपाल ने सराहा

मुंबई वार्ता / राजेश जायसवाल

परेल स्थित श्री तुलसी हिंदी माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा में नवाचार (इनोवेशन) की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यहां शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यालय का दौरा कर स्मार्ट क्लासरूम, स्टेम लैब और आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया। ये सभी सुविधाएं ‘युवा अनस्टॉपेबल’ एनजीओ की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत सरकारी और अनुदानित स्कूलों के आधुनिकीकरण का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल बोर्ड जितने जरूरी हैं, उतने ही जरूरी स्मार्ट और संवेदनशील शिक्षक भी हैं। अगर शिक्षक बदलाव के लिए तैयार नहीं होंगे, तो आधुनिक सुविधाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

बता दें कि ‘युवा अनस्टॉपेबल’ नामक गैर-सरकारी संस्था की पहल से देशभर में विद्यालयों के आधुनिकीकरण की मुहिम चलाई जा रही है। इसी योजना के अंतर्गत इस विद्यालय को स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक स्वच्छता सुविधाएं प्रदान की गई हैं। युवा अनस्टॉपेबल वंचित बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और पीने के पानी जैसी सुविधाएं मुहैया कराता है। इसकी स्थापना साल २००५ में अमिताभ शाह के नेतृत्व में हुई थी।

इस मौके पर राज्यपाल ने यह भी सुझाव दिया कि विद्यालयों में आधुनिक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराते समय वहां पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। राज्यपाल ने इस दौरान विद्यार्थियों के संवादात्मक (इंटरएक्टिव) माध्यम से शिक्षा के लिए तैयार की गई विज्ञान-प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का दौरा किया और विद्यालय में नव विकसित स्वच्छता सुविधाओं और स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्कूल के ट्रस्टी नवीन पांडेय, प्रिंसिपल अमित सिंह, अमित गुप्ता, ‘युवा अनस्टॉपेबल’ के संस्थापक अमिताभ शाह, एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ अभियान की प्रमुख नुसरत पठान, अमीश त्रिपाठी सहित कॉर्पोरेट जगत के कई विभिन्न प्रतिनिधि और छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 दिसम्बर सुबह 9 बजे से 13 दिसम्बर सुबह 9 बजे तक मुंबई पश्चिमी उपनगर में नहीं आएगा पानी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शहर को कल, 12 दिसंबर से...

क्योंकि में 6 साल का लीप: तुलसी-मिहिर की ज़िंदगी अब दो अलग राहों पर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्टार प्लस का आइकॉनिक शो क्योंकि...

मीरा भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट ने मीरा भायंदर म्युनिसिपल...