श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र में बाढ़ की प्राकृतिक आपदा आई हुई है। इस आपदा पीड़ितों की मदद के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास मुख्यमंत्री सहायक कोष के लिए रू 10 करोड़ की निधि देगा। इस बात की जानकारी श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने दी है।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि, ” महाराष्ट्र में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आई हुई है। इस आपदा से त्रस्त लोगों की मदद सरकार कर रही है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास द्वारा भी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में रू 10 करोड़ दिए जा रहे हैं।”


उन्होंने यह भी कहा कि, “मेरी भगवान सिद्धिविनायक के श्री चरणों में विनती है कि वे कृपा करें और महाराष्ट्र जल्द से जल्द इस संकट से उबरे।”





Great