अपना पूर्वांचल महासंघ के वाराणसी जिला अध्यक्ष बनाए गए राहुल यादव।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत उन्होंने वाराणसी में समाजसेवियों रविंद्र कुमार पांडे और चंद्रकांत मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अपना पूर्वांचल महासंघ के वाराणसी जिला अध्यक्ष राहुल यादव को बनाया गया।

इसके बाद वे हरहुआ पहुँचे, जहाँ उन्होंने विपिन उपाध्याय के साथ संगठन की आगामी योजनाओं और विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, नए क्षेत्रों में पहुँच और रणनीतिक दिशा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष दुबे ने कहा कि संगठन को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए एकजुट प्रयास ज़रूरी है। इस अवसर पर डॉ. अम्बरीश दुबे (राष्ट्रीय संयोजक), शिवानंद राय (आजमगढ़ प्रभारी), अनुपम मिश्रा, राधेश्याम यादव और पूर्वांचल प्रभारी लड्डू सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे अहम घोषणा के रूप में राहुल यादव को वाराणसी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। संगठन के इस विस्तारात्मक दौरे में नई ऊर्जा और दिशा देने का स्पष्ट संकेत मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...