हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

■ घाटकोपर में उबाठा पार्टी के कार्यकर्ता शिवसेना शिंदे की पार्टी में शामिल हुए
सच्चा कार्यकर्ता वह है जो लोगों की समस्याओं की ओर दौड़ता है। ज़मीन पर रहकर कार्यकर्ता बनें। हम जमीन पर रहकर जनता का काम करते हैं। लोग हमें चार बार इसलिए चुनते हैं क्योंकि हम लोगों के सुख-दुख की परवाह करते हैं। घाटकोपर में एक कार्यक्रम के दौरान भरत गोगावले ने उक्त बातें कहीं।


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिदिन शिवसेना शिंदे की पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले ने घाटकोपर में एक सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज घाटकोपर में पुराने शिवसैनिकों ने शिंदे साहब के काम में विश्वास के साथ प्रवेश किया है।
शिवसेना शिंदे पार्टी के घाटकोपर पश्चिम विधानसभा प्रमुख डॉ. सुबोध बावदाने और पूर्व नगरसेविका डॉ. भारती बावदाने द्वारा डक लाइन, खंडोबा टेकड़ी क्षेत्र में लाडली बहन के लिए एक भव्य समारोह और जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न समाजों से आए उबाठा पार्टी के पुराने और युवा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले की उपस्थिति में शिवसेना शिंदे पार्टी का झंडा थामकर पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर भरत गोगावले ने पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।