सड़क और नाले की सफाई का काम ३१ मई तक पूरा करने का मंत्री पीयूष गोयल ने दिया निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने आगामी मानसून के मौसम में उत्तर मुंबई के लोगों को असुविधा से बचाने के लिए नगर निगम को उत्तर मुंबई में चल रहे सभी सड़क और नाली सफाई कार्यों को ३१ मई तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से दोषी अधिकारियों का तबादला किए जाने का भी निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

उत्तर मुंबई में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पीयूष गोयल ने शनिवार को मनपा के आर मध्य प्रभाग कार्यालय में मनपा, जिला कलेक्टर, एमएमआरडीए, म्हाडा, एसआरए और पुलिस सहित सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों की चौथी समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने समस्त कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

पीयूष गोयल ने कहा कि पोइसर और दहिसर नदियों के तटों को चौड़ा करने और नालों की सफाई का काम २५ प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने उत्तर मुंबई में चार विभागीय कार्यालयों के तहत २१२ सड़कों का काम 31 मई तक पूरा करने पर सहमति जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...