वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले के 83वें जन्मोत्सव तथा सनातन संस्था के 25 वर्ष पूरा होने पर ‘रजत जयंती वर्ष’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में गोवा के फोंडा स्थित फरमागुड़ी में 17 से 19 मई तक ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।


इस महोत्सव की अंग्रेजी वेबसाइट SanatanRashtraShankhnad.in का उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में किया।संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने बताया कि वेबसाइट पर महोत्सव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।
इसमें सनातन राष्ट्र का उद्देश्य, श्री कृष्ण के शंख ध्वनि के प्रतीक के माध्यम से उसका संदेश, संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवले जी का परिचय, संस्था की जानकारी, उपस्थित रहने वाले संत- महंत, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोक कलाओं के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस वेबसाइट पर समय-समय पर और भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वेबसाइट का अवलोकन किया और महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी।
इस शिष्टमंडल में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ स्वागत समिति के पृथ्वीराज हजारे, हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे, नारायण नाडकर्णी, मधुसूदन कुलकर्णी एवं अधिवक्ता राजेश गावकर उपस्थित थे।


