श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के विलेपार्ले स्थित सन्यास आश्रम में शुक्रवार को पूर्व संघ प्रचारक, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सुनील देवधर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


सन्यास आश्रम में शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही देवधर को बंधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रात 10 बजे तक बधाई देने आने वालों की भीड़ कम ही नहीं हो रही थी।देवधर का जन्मदिन अँग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 29 सितंबर को है लेकिन हिन्दू तिथि के अनुसार उनका जन्मदिन 26 सितंबर को आया। इसीलिए शुक्रवार को ही उनका जन्मोत्सव मनाया गया।


उनके जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक सभी बधाई देने वालों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।सुनील देवधर के जन्मोत्सव में मुंबई के लगभग सभी नामी-गिरामी व्यावसायी, पत्रकार, नेता, समाजसेवी उपस्थित हुए।


बधाई देने वालों में महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद जी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी, शिवसेना विधायक मुरजी पटेल,श्री सिद्धिविनायक मंदिर के खजांची आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश- सुजान गंज के ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ल, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे प्रमुख रूप से शामिल थे।





Happy birthday