सांगली में पकड़ी गई ड्रग्स बनाने की फैक्टरी, करीब 30 करोड़ की ड्रग्स बरामद.

Date:

मुंबई के ड्रग्स डीलरों से है संबंध.

श्रीश उपाध्याय/मुंबई

सांगली पुलिस ने मंगलवार रात एक ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को रू 29.73 करोड़ की ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सांगली क्राइम ब्रांच ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

सांगली क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी मिली थी कि एक शख्स एमडी ड्रग्स लेकर मुंबई की ओर जाने वाला है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्वे गाँव स्थित MIDC के पास जाल बिछाया. पुलिस ने एक कार से गुजर रहे चिन्हित व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी बलराज कतारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी की जानकारी दी. उसने यह भी बताया कि वह इसी फैक्टरी से एमडी लेकर मुंबई बेचने जा रहा था.

पुलिस ने तुरंत रामकृष्ण हरी मॉउली फैक्टरी पर छापामारी की और दो अन्य आरोपियों,राहुदीप धनीजी बोरीचा और सुलेमान जोहर शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फैक्टरी से रू 29,73,55,200 का एमडी ड्रग्स बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ज्ञात हो कि इस मामले में गिरफ्तार सुलेमान जोहर शेख पहले भी मुंबई ATS द्वारा 2019 में एमडी ड्रग्स मामले में ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस सूत्रों के अनुसार उस समय गिरफ्तार की गई फैक्टरी में शामिल जितेन्द्र परमार उर्फ आसिफ, सांगली में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्टरी का सूत्रधार है.

संदीप घुगे(पुलिस अधीक्षक, सांगली) के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई सांगली क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतीश शिंदे की टीम ने उक्त कार्रवाई की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...