सांसद श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन के लिए आयोजित क्रिकेट मैच में हुआ बवाल, जमकर चले हॉकी और बैट, पुलिस ने किया मामला दर्ज.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के ठाणे में एक क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। क्रिकेट मैच का आयोजन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन पर किया गया था।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन पर ठाणे में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन पर ठाणे के कोपरी इलाके के तुकाराम मैदान में शिवसेना की ओर से युवासेना कप 2025 का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच में विभिन्न इलाकों से युवा खेलने के लिए आए थे। मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान में ही विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।

इस विवाद को सुलझाने के लिए जब युवासेना के आयोजक और महाराष्ट्र राज्य युवासेना कोर कमिटी सदस्य सिद्धेश अभांगे गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

● दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर किया हमला

दोनों टीमों के बीच शुरू हुई मामूली झड़प को वहां मौजूद अंपायर ने भी समझाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र राज्य युवासेना कोर कमिटी के सदस्य सिद्धू अभंगे भी स्टेज से उतरकर दोनों टीमों को समझाने पहुंचे। इसी बीच एक पक्ष ने सिद्धू अभंगे पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना गर्म हो गया कि दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने हाथों में हॉकी स्टीक और बैट लेकर एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिए। हालांकि वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने दोनों ही टीमों को किसी तरह से समझाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...