मुंबई वार्ता संवाददाता

पिछले चार दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती,पड्गा से गिरफ्तार किए गए साकिब नाचन का आज सुबह निधन हो गया।
साकिब नाचन को NIA द्वारा दिसंबर 2023 में एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था और तब से ही वह दिल्ली जेल में बंद था।


चार दिन पहले, उसका स्वास्थ्य अचानक जेल में बिगड़ गया, जिसके बाद उसे दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।
वह वहां इलाज करा रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से, वह जीवित नहीं रहा और आज सुबह उसकी मृत्यु हो गयी है .