मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

शिक्षा से ही देश का विकास संभव है।इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला के चांदीवली तालुका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र अजीत दादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर जरीमरी मराठी मनपा स्कूल में छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।


बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्दार्थ टी कांबले की प्रमुख उपस्थिति में केक काट कर, एवं बच्चों को नोटबुक, छतरी वितरित की गई। इसके अलावा सभी छात्रों को फल, फ्रूटी भी वितरित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट् प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर, मुंबई महासचिव , दीपक पारदीवाला, मुंबई सचिव ,अनिल देवानंद गलफड़े, जिला सामाजिक विभाग अध्यक्ष प्रशांत बारामती उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन तालुका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने वार्ड 162में आयोजित किया।जिसमें वार्ड अध्यक्ष संतोष गवली , वार्ड 156के अध्यक्ष फरीद सिद्दीकी, तालुका सामाजिक न्याय विभाग अध्यक्ष सचिन वाकोडे, युवक वार्ड अध्यक्ष 162जयंत सुले, महिला नेता मीरा गायकवाड सहित अन्य लोग मौजूद थे।


