साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ का सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘नाचे सिकंदर’ गाना हुआ रिलीज.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

‘नाचे सिकंदर’ के टीज़र ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी थी और अब पूरा गाना इस क्रेज़ को और भी बढ़ा रहा है। गाने में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स देखने को मिल रहे हैं, जो पॉपुलर ‘डबके’ डांस फॉर्म से इंस्पायर हैं। साथ ही, गाने का भव्य सेटअप इसे और भी ग्रैंड बना देता है।

इस ट्रैक में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और दमदार डांस मूव्स से पूरी स्क्रीन पर छा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना हर फ्रेम में अपनी ग्रेस और एनर्जी से कमाल कर रही हैं। गाने का विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट दोनों ही फैंस को पूरी तरह एंटरटेन कर रहे हैं।इतना ही नहीं, गाने की भव्यता को एक नए लेवल पर ले जाने का क्रेडिट प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस को जाता है, जिन्होंने शानदार बैकड्रॉप और तुर्की के खास डांसर्स को शामिल करके इसे और भी ग्रैंड बना दिया है। सलमान और रश्मिका के साथ तुर्की के ये डांसर्स पूरी तरह से ताल मिलाते हुए स्टेप्स कर रहे हैं, जिससे गाने में एक अलग ही चार्म जुड़ गया है।

अहमद खान की कोरियोग्राफी कमाल की है, जिसमें तुर्की डांसर्स का टच इस पहले से ही एनर्जेटिक ट्रैक को और भी खास बना देता है।जैसे ही सिकंदर नाचे शुरू होता है, सलमान और रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आती है, जो ऑन-स्क्रीन पेयरिंग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर रही है। इस गाने की जबरदस्त एनर्जी, रंगीन विजुअल्स और दमदार डांस मूव्स इसे रेडियो से लेकर डांस फ्लोर तक हर जगह पर राज करने के लिए तैयार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...