साधुबेला उदासीन आश्रम में खेली गई फूलों की होली.

Date:

● मुंबई समेत अन्य आश्रमों से बड़ी संख्या में जुटे संत

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

साधुबेला उदासीन आतिथेयम भूपतवाला आश्रम हरिद्वार में फूलों से होली खेली गई। इसमें मुंबई समेत देश भर में स्थित साधुबेला उदासीन आश्रमों के संत महत्माओं के साथ आश्रम से जुड़े श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही होली के निमित्त संत सम्मेलन के बीच संत भंडारे का आयोजन भी किया गया।

साधुबेला पीठाधीश्वर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज के सानिध्य में हुए होली महोत्सव में संतों ने होली भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

महालक्ष्मी मंदिर के पास भूलाभाई देसाई रोड स्थित साधुबेला उदासीन आश्रम के प्रबंधक आनंद तिवारी ने बताया कि ट्रस्टी अशोक लालवानी के साथ काफी संख्या में मुंबई से श्रद्धालु सहगामील हुए।

लालवानी के अनुसार वैसे तो साधुबेला उदासीन आश्रम के सभी केंद्रों पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया लेकिन हरिद्वार आश्रम में बड़े स्तर पर फूलों से होली खेली गए। इसमें राधा कृष्ण की मूर्ति पर फूल बरसाने के साथ श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर भी उसी पंखुड़ियों को बरसाया। इसमें दो टन से अधिक रंग बिरंगे फूलों का उपयोग किया गया।

आश्रम के प्रमुख महंत स्वामी गौरीशंकर दास के सानिध्य में बनखंडी बाबा की पादुका का पूजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...