सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

नाशिक शहर की पुलिस ने गरीब परिवारों को शिकार बनाने वाले अवैध साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और कुछ साहूकारों के घरों पर छापे भी मारे हैं।
इस कार्रवाई से नाशिक के निवासी उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में अवैध साहूकारी पर अंकुश लगेगा।पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रशांत बच्छाव ने अवैध साहूकारी पर अंकुश लगाने के लिए दस अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही सहकारिता विभाग की मदद भी ली जा रही है।


पुलिस उपायुक्त प्रशांत बच्छाव ने बताया कि शहर क्षेत्र में अवैध साहूकारों ने अपना सिर उठा लिया है । आम नागरिकों से अत्यधिक ब्याज दर वसूल कर उन्हें परेशान करने व लूटने वाले साहूकारों पर कार्रवाई तेज की गई है। इन बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अवैध साहूकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।


