सेकंड इनिंग्स के दो दो जगह अन्नदान कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पाया प्रसाद ।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

फूलों की नगरी बेंगलूरु में प्रवासी राजस्थानी समाज के विभिन्न सेवाभावी व्यापारी वर्ग के लोगों द्वारा गठित सेकंड इनिंग संस्था के मासिक अन्नदान कार्यक्रम की श्रृंखला इस बार दो स्थानों पर जारी रही। इस दौरान हजारों जरुरतमंद लोगों को शुद्ध शाकाहारी सात्विक जैन भोजन प्रसाद कराया गया।

सेकंड इनिंग्स ट्रस्टी विनय मरलेचा ने बताया कि स्थानीय केआर मार्केट के समीप स्थित वाणी विलास अस्पताल परिसर में हजारों मरीजों व उनके परिजनों तथा चिकित्सकीय टीम के सदस्यों ने में अन्नदान कार्यक्रम का लाभ लिया। वहीं दूसरी ओर मैसूर बैंक सर्किल के समीप हनुमानजी मंदिर के पास भी एक ही समय में द्वितीय अन्नदान आयोजन में राहगीरों व जरुरतमंद हर वर्ग के लोगों ने भोजन प्रसाद पाया।

इस दौरान सेकंड इनिंग्स संस्था के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष गौतमचंद धारीवाल, भरत कुमार, संस्था अध्यक्ष रमेश बाफना, ज्ञानचंद मकाना, अनिल बाफना, महावीर अलीजार, नमन जैन, संभव सेठिया, हर्ष जैन सहित बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने संस्था से जुड़कर सेवा सहयोग में अपना-अपना योगदान दिया।

सेकंड इनिंग्स संस्था के फाउंडर चेयरमैन रतनचंद श्री श्रीमाल ने बताया कि हर माह के प्रथम सप्ताह में संस्था द्वारा सामूहिक सहयोग से गुप्त रूप से जरुरतमंद स्वधर्मी परिवारों को राशन सामग्री भी उपलब्ध कराकर रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों को संस्था पूरा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...