मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्रपूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त तथा पूर्व पुलिस महासंचालक, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डी. शिवानंदन द्वारा लिखित “The Bramhstra Unleashed” पुस्तक का विमोचन नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के हाथों वाशी स्थित एनएमएसए हॉल में किया गया।


इस पुस्तक में शिवानंदन ने बताया है कि लोग अपराध की ओर क्यों बढ़ते हैं, मुंबई के विंटेज गैंगस्टर्स, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड, क्रिकेट और आतंकवाद में दखल, इसके अलावा कई अन्य माफियाओं से जुड़े अनुभव साझा किए हैं।राज्य में MOCCA (महाराष्ट्र ऑर्गनाइज़्ड क्राइम कंट्रोल एक्ट) के जनक के रूप में शिवानंदन को जाना जाता है। इस कानून के चलते संगठित अपराधियों पर लगाम कसी गई है।


देश की राजधानी दिल्ली में भी इसी कानून को ‘महाराष्ट्र ऑर्गनाइज़्ड क्राइम कंट्रोल एक्ट’ के नाम से लागू किया गया है और इस कानून की मदद से एक साल के भीतर ही कई मामलों की ट्रायल पूरी कर अपराधियों को सज़ा दिलाई गई है।शिवानंदन का कहना है कि आज की पुलिस व्यवस्था सक्षम है, लेकिन यह पुस्तक उनके लिए मार्गदर्शक साबित होगी।


