मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट पाटिल द्वारा लिखित ‘कोबरा’ कांदमबरी का प्रकाशन ठाणे के मराठी ग्रंथ संग्रहालय में संपन्न हुआ। ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और वरिष्ठ साहित्यकार लेखक और नाटककार अशोक समेल के सौजन्य से मराठी ग्रंथ संग्रहालय, स्टेशन रोड, ठाणे में पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ।


उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए अशोक समेल ने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे सर्जनशील, रचनात्मक लोग बहुत कम हैं।साथ ही डॉ. प्रदीप धवल ने कहा कि पुलिस विभाग का एक अधिकारी इतना अच्छा लिख सकता है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अगर वह जीवनी लिखेंगे तो सरकार उनकी किताब प्रकाशित करेगी। इस दौरान देव देश प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डाॅ. वैभव देवगिरकर, संधिकाल प्रकाशन के प्रकाशक अरविंद जोशी ने लेखक की सराहना की। नीता माली और बामने ने उपन्यास की समीक्षा की जबकि कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रज्ञा पंडित ने किया।