स्टार प्लस के शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद’ के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद’ के साथ। ये शो एक ऐसा मॉडर्न लेकिन जड़ से जुड़ा हुआ किस्सा है, जो आज की युवा पीढ़ी की सोच, सादगी और आध्यात्मिकता को खूबसूरती से जोड़ता है। इसकी कहानी न सिर्फ ताजगी भरी है बल्कि इसमें ऐसे किरदार हैं जो हर उम्र के लोगों को अपने से जोड़ेंगे।

खास बात ये है कि शो में लीड रोल निभा रहे हैं अबरार क़ाज़ी, जो ‘उदय वीर’ के किरदार में नजर आएंगे। उनके इस रोल को लेकर अभी से काफी चर्चाएं हैं।*उदय वीर का किरदार निभाने को लेकर अबरार ने कहा,* “उदय एक सेलिब्रिटी शेफ है, बहुत पॉपुलर है, और सिर्फ़ अपने खाने के लिए नहीं, बल्कि अपने पूरे वाइब के लिए लोग उसे पसंद करते हैं। उसमें एक नैचुरल चार्म है, खासकर यंगस्टर्स के बीच। वो मजेदार है, ज़िंदादिल है, और लोगों को अपनी ओर खींचने का उसका अपना अंदाज़ है। उसका एक छोटा सा करीबी ग्रुप है, और वो उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव है। जरूरत पड़ी तो उनके लिए फैमिली से भी भिड़ जाएगा।”

“मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद है वो ये है कि वो सिर्फ़ बाहर से खुशमिजाज़ और बेफिक्री वाला लड़का नहीं है। अंदर ही अंदर उसे अपनी माँ की बहुत याद आती है, ये उसकी ज़िंदगी का एक हिस्सा है जो चुपचाप दर्द झेल रहा है। वो मस्तमौला है, लेकिन उसके अंदर गहराई भी है। जब वो अकेला होता है, तब उसके इमोशन्स सामने आते हैं, वो कमज़ोर पड़ता है और ये वो हिस्सा है जो वो दुनिया को ज़्यादा नहीं दिखाता। मुझे लगता है, यही उसका चार्म, उसकी वफादारी और उसकी असलियत का मेल है जो उसे इतना प्यारा और परतों वाला किरदार बनाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक बूँद ज़िंदगी की” – भायंदर में रक्तदान शिविर ने रचा सेवा और एकता का उदाहरण।

मुंबई वार्ता संवाददाता होली क्रॉस हाई स्कूल,आरएनपी पार्क, भायंदर...

मुम्ब्रा बाईपास पर दो ट्रकों के बीच दबी कार,ड्राइवर की हुई मृत्यु।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह...

मनपा अधिकारियों की शह पर बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांद्रा पूर्व मे महानगर...