मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक
‘स्पैरोज़ शेल्टर’ पक्षियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए काम करने वाली एक स्वयं सेवी संस्था है। ‘स्पैरोज़ शेल्टर’ हमेशा पक्षियों की सुरक्षा और वृद्धि तथा समाज में पक्षियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित करता है।
स्पैरो शेल्टर आगामी मकर संक्रांति त्यौहार के दौरान गौरैया के बचाव और घायल पक्षियों का इलाज करने और दिवाली त्यौहार के दौरान पटाखों के खतरों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने में हमेशा सबसे आगे रहता है।
आओ गौरैया बचाएं, गौरैया पर संकट रोकें, ‘स्पैरो शेल्टर’ ने ऐसी अपील की है। मकर संक्रांति का समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन एक विशेष उत्सव मनाया जाता है। स्पैरो शेल्टर ने आहवान किया है कि त्योहार को खुशी के साथ मनाएं, लेकिन जानवरों या पक्षियों को नुकसान न पहुँचाने का ध्यान रखें। इस दिन शाम को घर-घर जाकर कहें, “तिलगुल लो पऔर मीठा बोलो।” हम सब एक हैं। इस त्यौहार को तिलों में प्रेम और गुड़ में मिठास पैदा करने के इरादे से नहीं, बल्कि पतंगों और मांझे से मूक गौरैया और अन्य पक्षियों को बचाएं। इसलिए मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने से बचें । ऐसी अपील संगठन ने की है।
बता दें कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के कारण पक्षियों की संख्या पहले से ही कम होने लगी है। इसलिए नागरिकों को पक्षियों को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस दिन हमें यथासंभव कम पतंगें उड़ाकर और नुकीली वस्तुओं के उपयोग से बचकर पक्षियों को बचाने में योगदान देना चाहिए। ‘स्पैरोज़ शेल्टर’ के अध्यक्ष प्रमोद माने ने तिलगुल बांटकर संक्रांति मनाने की अपील की है। इसके अलावा सभी से पतंग उड़ाते समय सावधानी बरतने की अपील की। स्पैरो शेल्टर ने आशंका व्यक्त की है कि चीनी मांझा अत्यंत धारदार है और इससे पक्षी घायल हो सकते हैं या उनकी मौत भी हो सकती है।
संगठन ने सरकार से अनुरोध किया है कि पतंग उड़ाते समय चीनी मांझे के इस्तेमाल के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। प्रमोद माने ने पक्षी प्रेमियों से अपील की है कि मकर संक्रांति के दिन या किसी अन्य दिन पतंग उड़ाते समय यदि उन्हें कोई पक्षी घायल मिले या उन्हें ‘स्पीयरोज शेल्टर’ से कृत्रिम घोंसलों की आवश्यकता हो तो वे मोबाइल नंबर 9867633355 पर संपर्क कर सकते हैं।


