स्वानंद बाबा आश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव सोल्लास संपन्न।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

चैत्र नवरात्र की नवमी एवं प्रभु श्रीराम के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर येऊर पहाड़ स्थित परम् पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में भव्य श्रीराम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

श्री स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभाग लिया और महाप्रसाद (भंडारे) का लाभ लिया। आश्रम के मुख्य न्यासी तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक और शांति शुक्ला ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा विधायक संजय केलकर, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, एड. भूपेश पांडे, आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ. दयानंद तिवारी, विनीत त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित, श्रीनारायण तिवारी, अभय मिश्रा, नामदार राही, सूर्यप्रकाश मिश्रा, श्रीश एम. उपाध्याय, धीरज सिंह, अनिल पांडे, शिवकुमार तिवारी, राजकुमार मिश्रा, राकेश पांडे, योगेश शुक्ला, संजय शुक्ल, प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ल, अनिल मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, विपेंद्र पाठक, चंद्रकांत दुबे, तरुण मिश्रा, कमलेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, राजेश दुबे, डीएस मिश्रा, गिरीश यादव, एसएन सिंह, गायक सुनील तिवारी, संतोष पाठक व अमित नरियन समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे वातावरण में रामभक्ति की अद्भुत अनुभूति देखने को मिली। भजन, कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ यह आयोजन अत्यंत भक्तिमय और सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी डोंबिवली के एक होटल में धक्का...

मुंबई में तापमान में गिरावट; शीत लहर, उत्तरी हवाओं का असर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं...

वसई में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार फिर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी अदालत पेशी के लिए ले जाते...

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...