■ 15 दिन में की थी 5 घरों में चोरी
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुलुंड पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो मुंबई में चोरी करने हवाई जहाज से आया था। उसने 15 दिन में 5 घरों में चोरी की लेकिन आखिरकार मुंबई पुलिस ने उसे बड़े घर का रास्ता दिखा दिया।


गत 17 मार्च को मुलुंड के मैराथन एमनेन्स इमारत में एक चोर ने घर का ताला तोड़कर कर रू 7 लाख के जेवरों की चोरी की। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। तांत्रिक आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान राजेश अरविंद राजभर के रूप में कर ली। पुलिस ने राजेश को 30 मार्च को कलवा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि राजेश राजभर विमान से उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले से मुंबई आया था। राजेश ने 15 दिनों में ही मुंबई और नवी मुंबई के कुल 5 घरों में चोरियाँ की। राजेश के ख़िलाफ़ ठाणे के विभिन्न पुलिस थानों में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने राजेश के पास से 15,50,000 लाख मूल्य के जेवर और रू 15000 नगद बरामद किया है। अदालत ने राजेश को आगामी 7 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मोरे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई मुलुंड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय जोशी की टीम ने की है।