श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच -1 ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, शब्बीर शेर अली मर्चेंट उर्फ शबिर शेर अली विरजी उर्फ सनी (52) को गिरफ्तार किया है। सन्नी महाराष्ट्र और गोवा में कई मामलों के संबंध में फरार था।


कई आपराधिक मामलों में सन्नी फरार हो गया था और अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था, जिससे उसके खिलाफ कई गैर-जमानती जारी हो गए थे।
पुलिस के अनुसार, सन्नी के खिलाफ मुंबई , पालघार जिले और गोवा राज्य के तहत विभिन्न पुलिस थानों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज है।


