मुंबई वार्ता/भिवंडी

भिवंडी के श्रीरंग नगर क्षेत्र में ॐ जय बाबा मित्र मंडल की तरफ से आयोजित सार्वजानिक नवरात्र जागरण उत्सव में बंगाली पद्धति से स्थापित दुर्गा माता का दर्शन करने के लिए माँ भक्तो का तांता लगा हुआ है।साथ ही मंडल द्वारा कराए जाने वाले गरबा व डांडिया में हिस्सा लेने वालो का होड़ लगा हुआ है।


भिवंडी के श्रीरंगनगर में स्थित रवि पाटिल कंपाउंड में लगातार 18 वर्षो से “ॐ जय बाबा मित्र मंडल” द्वारा सार्वजनिक नवरात्र जागरण उत्सव का आयोजन किया जाता है।मंडल के अध्यक्ष व दैनिक भास्कर के पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष माँ दुर्गा की 8 फिट उची महिसासुर मर्दन करते मूर्ति स्थापित किया गया है।माँ के साथ लक्ष्मी ,सरस्वती ,हनुमान जी ,शंकर भगवान के अलावा विघ्नहर्ता गणेश भगवान की भी मूर्ति स्थापित की गई है।जो पूर्ण रूप से मिट्टी से बनी है।साथ ही बंगाली पद्धति से सजावट की गई है।


मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि हर दिन सुबह नौ बजे आरती व रात में ठीक आठ बजे ढोल हरमुनियम के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ महाआरती होती है।जिसमे शामिल होने व माँ की दिव्य मूर्ति का दर्शन करने वालो का तांता लगा हुआ है।इसके बाद अलग अलग दिन फैंसी ड्रेस पर गरबा व डांडिया किया जाता है।जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।उक्त मंडल द्वारा स्थापित मूर्ति व इसकी साजसज्जा के कारण ॐ जय बाबा मित्र मंडल हमेशा ही भिवंडी में टॉप पर रहा है।
मंडल के कार्याध्यक्ष विजय मिश्रा व कोषाध्यक्ष राकेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा मंडल की तरफ से बिलुप्त होती संस्कृति को बचने व बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए ड्राइंग कम्प्टिसन व डांस प्रतियोगिता के अलावा जादूगर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।मंडल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव महेंद्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष मंचल पांडे,व्यवस्थापक सुधाकर तिवारी,विनोद त्रिपाठी,रविन्द्र तिवारी,शिवचंद केसरवानी प्रदीप केसरवानी,चंचल पांडेय,पवन केसरवानी,प्रदीप केसरवानी,सुनील जायसवाल,मोहित,रोहित,अमित केसरवानी ,कल्लू वायरमैन विशेष मेहनत कर रहे है।
इसके अलावा हर दिन रात में सुंदरकांड का पाठ व रोजाना निरंतर भंडारा चल रहा है।जिसे मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किया जाता है।इसके अलावा शहरभर में सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव में कुल 96 देवी की मूर्तियाँ और निजी उत्सवों में 184 मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं। जबकि 18 मूर्तियाँ सार्वजनिक स्थानों पर और 32 निजी स्थानों पर स्थापित की गई हैं। साथ ही, 04 सार्वजनिक स्थानों पर और 602 निजी स्थानों पर घाट स्थापित किए गए हैं। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर, 90 सार्वजनिक स्थानों पर और 106 निजी स्थानों पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। इस तरह भिवंडी में बड़ी संख्या में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है।


