● ११ साल बाद खुली मीरा -भाइंदर मनपा की नींद .
● मीरा भाइंदर में ८५०० फेरीवाले पात्र आजाद हॉकर्स युंनियन की चुनावी सभा ७ मई को भाईंदर में |
जय सिंह / मुंबई वार्ता
११ साल की चुप्पी के बाद मीरा भाइंदर महानगर पालिका ने नगर पथ विक्रेता समिति चुनाव की घोषणा की है | आगामी ३० मई को यह चुनाव होना तय हुआ है | और ३१ मई को इसके रिजल्ट की घोषणा कीजाएगी |

बता दे मीरा भाइंदर महानगर पालिका के अंतर्गत ८५ ०० फेरीवालों की पात्रता तय की गई है | जिन्हे नगर पथ विक्रेता समिति में वोट डालने का अधिकार होगा | आश्चर्य की बात तो यह है की चुनाव की घोषणा फेरीवालों को न बताकर कुछ अखबार में विज्ञापन देकर की गई |
अखबार में छपे नोटिस के मुताबिक़ ८ मई और ९ मई को जिनको चुनाव लड़ना है उनको फ़ार्म दिया जाएगा चुनाव लड़ने का | १६ मई को लोगो से फ़ार्म लेकर जमा किया जाएगा ,१७ तारिक फ़ार्म की छटनी का दिन होगा २१ तारीख को पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट लगाईं जायेगी ,२३ मई को नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है और २३ मई को ही फाइनल उम्मीदवारों की सूची घोषित की जायेगी३० मई को मतदान तो ३१ मई को वोटो की गिनती और उसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा |
इस चुनाव में महिला विकलांग हेतु १ जगह आरक्षित की गई है तो अल्प्शंख्य्क महिला १ ,इतर मागासवर्गीय १ ,अनुसूचित जमाती १ ,ऑनु सुचित जाती १ , व ३ सर्वसाधारण जिनमे एक महिला और २ पुरुष होंगे | कमिटी में कुल १२ सदस्य है जिनमे ८ फेरीवालों का चुनाव होगा और १२ लोगो को आयुक्त नामाकिंत करेंगे | कामगार आयुक्त के आदेश से हो रहे इस चुनाव को लेकर आजाद हौकर्स युनियन के संस्थापक अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मीरा भाइंदर महानगर पालिका पर फेरीवालों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है |
युनियन के पर्चे में खुल कर लिखा है की यह सभा लेने का एकमात्र कारण है की वह चाहे किसी भी भाषा या जाती का फेरीवाला हो अपने अपने बच्चो के साथ गांव जाता है जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है कई लोग चुनाव से वंचित हो सकते है |


