0% व्याज पर कर्ज दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जीरो प्रतिशत व्याज पर कर्ज दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

वर्ष 2023-2024 में जीरो प्रतिशत व्याज पर कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने इस वर्ष 4 मार्च को इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने नई दिल्ली स्थित मैक्सिमाईजर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पर छापामारा। छापामारी के दौरान पुलिस ने 105 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया है। बरामद मोबाइल के माध्यम से 132 साइबर अपराध करने की बात मालूम हुई है।

इस मामले में पुलिस ने शहजाद लाल मोहम्मद खान उर्फ रहमान, अनुज उत्तम सिंह रावत उर्फ अनिल यादव और मोहम्मद आमिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त(अपराध)लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र शिरतोड़े के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पश्चिम प्रादेशिक साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ताराम चौहान की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पार्किंग नहीं तो कार नहीं:- परिवहन मंत्री का फरमान।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र में अब आपके पास पार्किंग...

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...