मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री फडणवीस का अभिनंदन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि, “भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अधिवेशन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को शिरडी (जिला अहिल्यानगर) में होगा।”


चंद्रशेखर बावनकुले ne बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री. अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. जे. पी. नड्डा इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इसे ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य भाजपा ने एक बड़ी पहल की है। यह सम्मेलन स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित होगा। युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें भाजपा की ओर आकर्षित करने के लिए इस बार स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित एक नया अभियान शुरू किया जाएगा।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री. देवेन्द्र फडणवीस का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।10 हजार कार्यकर्ता रहेंगे मौजूदश्री बावनकुले ने यह भी कहा कि,” शिरडी में होने वाले सम्मेलन में राज्य भर से करीब 10 हजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री बावनकुले ने यह भी कहा कि यह सम्मेलन भाजपा की भावी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस दौरान युवाओं से सम्पर्क बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। “