श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उपायुक्त जोन 6 के नशीली दवाओं विरोधी विभाग, RCF पुलिस थाने एवं दहशत विरोधी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को 6.688 किलो एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार RCF पुलिस थाने के अंतर्गत गश्त करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 45 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया था।इस आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को 6.688 किलो एमडी समेत गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी ड्रग्स की कीमत रू 13,37,60,000 बताई जा रही है। किसी भी आरोपी का नाम प्रकाशित नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। आरोपियों के नाम प्रकाशित होने से जांच प्रभावित हो सकती है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर महेश पाटिल के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई की गई है।


