7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की MIDC पुलिस ने हिन्दुस्थान में अवैध रूप से रहने वाले 7 बांग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 महिला है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार MIDC पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि MIDC इलाके में कोई बांग्लादेशी नागरिक आने वाला है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बायजीद शेख को गिरफ्तार कर लिया। शेख से जानकारी मिली कि उसने 6 बांग्लादेशी औरतों को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में काम पर लगाया है।

शेख से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने 6 बांग्लादेशी औरतों नसरीन बेगम, रोजीना अख्तर, काकोली अख्तर, रोमा बेगम, पाखी बेगम मुशरफ हुसैन और कोहिनूर अख्तर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को न्यायालयीन कैद में रखने का निर्देश अदालत ने दिया है।

वरिष्ठों के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई MIDC पुलिस थाने के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चौहान की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...