मुंबई वार्ता संवाददाता

अंबरनाथ पश्चिम कल्याण बदलापुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन निरंतर बढ़ता जा रहा है। यही नही सुबह और शाम के समय सर्वोदय नगर और आस पास की इलाकों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली छात्रों को सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं है। जिसके कारण अंबरनाथ पश्चिम के जांबुल फाटा के पास स्थानीय नागरिकों कि ओर से सिग्नल बिठाने मांग की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ के सर्वोदय नगर और आसपास के इलाकों में बड़ी में रहिवासी यहां की इमारतों में रहने आ रहे हैं। कल्याण बदलापुर हाईवे के समीप स्थित सर्वोदय नगर, शिवशक्ति कॉम्प्लेक्स के निवासियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण यहां के रहवासियों ने ट्रैफिक विभाग से जांबुल फाटा के पास सिग्नल लगाने की माँग की है।


