चारकोप में योगेश सागर को मिला वाक ओवर

Date:

  • कांग्रेस ने यशवंत सिंह जैसे अंजान चेहरे को बनाया उम्मीदवार

मुंबई (सं. भा.)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन भरने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करते दिखाई पड़ रहे हैं। कल चारकोप विधानसभा में बीजेपी के योगेश सागर ने चुनाव अधिकारी कार्यालय जा कर नामांकन भरा। इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया।
दोनो के नामांकन में फर्क यही रहा कि योगेश सागर के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थन मौजूद रहे। वही यशवंत सिंह के साथ मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही दिखाई पड़े। क्षेत्र के लोग यह भी पूछते दिखाई दिए कि यशवंत सिंह कौन है और कहां से आया है। चारकोप विधानसभा से बीजेपी के योगेश सागर के खिलाफ पिछली बार विधान सभा चुनाव लड़कर हार का मुंह देख चुके कांग्रेस के कालु बुधेलिया को इस बार कांदिवली पुर्व विधान सभा से पार्टी का उम्मीधवार बनाया गया है।


एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यशवंत सिंह के नामांकन रैली में थोड़ा बहुत कार्यकर्ता जमा भी हुए थे। पर दिए गए समय के काफी देर बाद उम्मीदवार यशवंत सिंह वहा पहुँचे। पहले ही दिन यशवंत सिंह के इस रवैए से कांग्रेस कार्यकर्ताओंमें भारी नाराजगी दिखाई पड़ी। इतना ही नही काफी देर बाद भी जब यशवंत सिंह निश्चित स्थान पर नही पहुँचे तब एक एक कर कई कार्यकर्ता वहां से चलते बने।
बहरहाल चारकोप विधान सभा में यह चर्चा जोरों पर है कि यशवंत सिंह जैसे अंजान चेहरे को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस ने बीजेपी के धाड़क उम्मीदवार योगेश सागर को वाक ओवर दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...