कोलीवाड़ा और गांवठाण सीमांकन पर जल्द फैसला लें; मुंबई लोकल सुविधाएं बढ़ाने की सांसद वर्षा गायकवाड ने की मांग

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड ने कोलीवाड़ा और गांवठाण क्षेत्रों के सीमांकन के लंबित मुद्दे पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित निर्णय की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुंबई के मूल निवासी कोली समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए यह फैसला जल्द लिया जाना जरूरी है।

लोकसभा में ज़ीरो आवर के दौरान मुद्दा उठाते हुए गायकवाड ने कहा कि खार दांडा इलाके में इमारतों की हालत जर्जर हो चुकी है और उनके पुनर्निर्माण के लिए अनुमति मिलना स्थानीय नागरिकों का अधिकार है। लेकिन मुंबई विकास नियमावली में गांवठाण क्षेत्रों को लेकर स्पष्ट निर्णय न होने और महानगरपालिका के नियम लागू न होने के कारण लोगों को निर्माण की अनुमति नहीं मिल पा रही है। इससे कुछ असामाजिक तत्व फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि मूल मुंबईकरों के हक के घरों को लेकर जल्द ठोस निर्णय लिया जाए।मुंबई लोकल सेवाओं पर भी उठाया सवालसांसद गायकवाड ने मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाओं की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रोजाना लाखों यात्री जान जोखिम में डालकर लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं और हर दिन 4-5 लोगों की ट्रेन से गिरकर मौत हो जाती है। ठाणे, कल्याण, विरार और पनवेल जैसे प्रमुख मार्गों पर भीड़ को कम करने के लिए ठोस उपाय जरूरी हैं।

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब देते हुए बताया कि मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। इनमें ‘मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP)-II’ (₹8,087 करोड़), ‘MUTP-III’ (₹10,947 करोड़) और ‘MUTP-III A’ (₹33,690 करोड़) शामिल हैं। इन परियोजनाओं के तहत रेल नेटवर्क विस्तार, सिग्नल सिस्टम में सुधार और प्लेटफॉर्म क्षमता बढ़ाने जैसे काम किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ड्रग्स माफियाओं को मुंबई पुलिस का संरक्षण!

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जिस मुंबई पुलिस के कंधों पर...

गुलरा के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ, हवन और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर...

युवराज सिंह ने किया विद्यालय और परिवार का नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद में एक ईमानदार पुलिस...