श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर गांजा तस्करी के आरोप में कुल 9 यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकॉक से मुंबई आई दो विभिन्न फ्लाइट से गांजा लेकर आने वाले 9 तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 8.683 किलो और 16.797 किलो गांजा बरामद किया है।इसके अलावा सोना तस्करी के 3 मामलों के अंतर्गत 81.67 लाख के 744.28 ग्राम सोना बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


अवैध तरीके से 10.53 लाख रुपये मूल्य के डॉलर लाने के लिए 1 यात्री को गिरफ्तार किया गया है।



बहुत अच्छा