गुलरा के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ, हवन और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर महावीर का जन्मोत्सव रामचरित मानस पाठ, पूजन, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का निर्माण स्व गोरखनाथ पाण्डेय की स्मृति में वर्षों पूर्व उनके सुपुत्र भोपाल के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ शिवपूजन पाण्डेय व ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था।

उक्त मंदिर पर हर साल महावीर जयंती पर रामचरित मानस पाठ,पूजन हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पंडित अवधेश दूबे और गगन दूबे ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया।

इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, राम आनंद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, प्रधान अवधेश तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, त्रिभुवन तिवारी, समर सिंह, जितेंद्र पांडे, डॉ संजीव सिंह, सीए मनोज पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, कैलाश नाथ पांडेय,संजय दुबे,हरिश्चंद्र पांडे, रोशन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, धनंजय पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, एडवोकेट राकेश पाण्डेय,देवेंद्र पांडे, जगदंबा पांडे, हरिहर पांडे, अखिलेश पांडे, वशिष्ठ नारायण, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित काली प्रसाद पाण्डेय, राजीव पांडे, सतीश, पूर्व प्रधान रमेश पांडे, मृदुल पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अशोक पाण्डेय, लालमनि निषाद, दिलीप पांडे ,अरुण सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ड्रग्स माफियाओं को मुंबई पुलिस का संरक्षण!

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जिस मुंबई पुलिस के कंधों पर...

युवराज सिंह ने किया विद्यालय और परिवार का नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद में एक ईमानदार पुलिस...