गौरव , संस्कृति व साहित्य का उत्सव; महात्मा फुले शिक्षण संस्थान में मराठी दिवस का भव्य दिव्य आयोजन

Date:

बाल गोविंद तिवारी/मुंबई वार्ता

महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज माध्यमिक विद्यालय एवम् राजे शिवाजी महाराज प्राथमिक विद्यालय धारावी में मराठी दिवस का भव्य आयोजन आज किया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व प्रख्यात कवि कुसुमाग्रज की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करके किया गया ।

लेजिम की जोशीले थाप पर विद्यार्थियों ने मराठी भाषा के संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया । विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य के माध्यम से मराठी अस्मिता का सशक्त संदेश दिया । विद्यालय परिसर में महाराष्ट्र के प्रख्यात साहित्यकारों व संतो की प्रतिमा की तथा महाराष्ट्र के प्रमुख खाद्य सामग्री व प्रमुख वाद्य की प्रदर्शनी भी लगाई गयी ।

उक्त कार्यक्रम में संस्था के सचिव दिलीप शिंदे, संस्था की विश्वस्त श्रीमती स्वाती प्रमोद होलमुखे व प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रीमती श्रद्धा विजय माने उपस्थित थी । उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवम् शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हर्षवर्धन सपकाल का बयान: देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, कांग्रेस संविधानवादी तो भाजपा मनुवादी

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...