चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से गिरे छह मजदूर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के चेंबूर इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन इमारत से गिरने की घटना में छह मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा 28 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे हुआ। घटना की सूचना राजावाड़ी अस्पताल से मिली। दुर्घटना चेंबूर के सुभाष नगर स्थित बिल्डिंग नंबर-36 में हुई, जहां निर्माण कार्य जारी था।

बताया जा रहा है कि छह मजदूर निर्माणाधीन इमारत से नीचे गिर गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार:

1. रामाल्लू (55 वर्ष) को मृत अवस्था में लाया गया।

2. गुणाधर राय (22 वर्ष) को आईसीयू में भर्ती किया गया है, उनकी हालत गंभीर है।

3. उसराई (30 वर्ष) ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत स्थिर।

4. रमेश राय (25 वर्ष) ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत स्थिर।

5. विजय (35 वर्ष) ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत स्थिर।

6. संदीप (27 वर्ष) ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत स्थिर।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और संबंधित वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गौरव , संस्कृति व साहित्य का उत्सव; महात्मा फुले शिक्षण संस्थान में मराठी दिवस का भव्य दिव्य आयोजन

बाल गोविंद तिवारी/मुंबई वार्ता महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा...

हर्षवर्धन सपकाल का बयान: देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, कांग्रेस संविधानवादी तो भाजपा मनुवादी

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...