श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जिस मुंबई पुलिस के कंधों पर ड्रग्स व्यापार पर रोक लगाने की जिम्मेदारी है अब वह न सिर्फ ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण दे रही है अपितु उनके ड्रग्स व्यापार में शामिल हो रही है।


मुंबई के शिवड़ी इलाके में सक्रिय दीपक पवार नामक ड्रग्स माफिया के एक साथी महमूद को मुंबई पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार महमूद ने पुलिस को बताया है कि उसे एमडी ड्रग्स बेचने के लिए दीपक पवार देता है।
पुलिस के रिकॉर्ड में दीपक पवार नामजद है और फरार भी।फरार आरोपी होने के बावजूद दीपक पवार जिस धड़ल्ले से ड्रग्स की खुलेआम विक्री कर रहा है उससे आम लोगों में सवाल उठ रहा है कि ड्रग मामले के इस आरोपी दीपक पवार को पकड़ पाने में पुलिस नाकाम हो रही है या जानबूझकर पकड़ना नहीं चाहती है?


दीपक पवार के ड्रग्स नेटवर्क का जाल इस कदर बढ़ गया है कि शिवड़ी पुलिस, मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल, मुंबई क्राइम ब्रांच ,मुंबई में ही खुलेआम घूम रहे दीपक पवार को पकड़ पाने में असमर्थ है।दीपक पवार का एक साथी नागेश पवार पुलिसकर्मियों के साथ घूम रहा है, मुंबई वार्ता में खबर छापने पर रोक लगाने का अश्वासन पुलिसकर्मियों को दे रहा है । कई सामाजिक कार्यकर्ता, मुंबई वार्ता से दीपक पवार के खिलाफ खबर न प्रकाशित करने के लिए साम-दाम नीति से बात कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए दीपक पवार तक पहुंचना असान है लेकिन मुंबई पुलिस दीपक पवार को छू भी नहीं पा रही है।
ज्ञात हो कि मुंबई में ड्रग्स से सिर्फ आम लोग ही नहीं अपितु पुलिसकर्मी भी ग्रसित है। मुंबई पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देकर न सिर्फ मोटी वसूली कर रहे हैं अपितु एमडी ड्रग्स का उपयोग भी कर रहे हैं।
मुंबई वार्ता ने दो दिन पहले ड्रग्स माफिया दीपक पवार के साथियों रावण, आकाश घुगे, आकाश जामनिक,निखिल, नासिर, नागेश,राहुल, यूसुफ शेख का नाम प्रकाशित किया था। इन ड्रग्स डीलरों को पकड़ने की बजाय पुलिस नागेश पवार के साथ मिलकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है।
इसी मामले के बारे में पूछने पर शिवड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहित खोत ने दीपक पवार को पकड़ने के लिए भेष बदलकर घूमने की बात कही, जबकि दीपक पवार, नागेश पवार पुलिस वालों से सीधे संपर्क में है। उन्हें पकड़ने के लिए भेष बदलने की नहीं अपितु एक ईमानदार कोशिश की जरूरत है।


