श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

Indian Space Research Organisation (ISRO) का वैज्ञानिक और कभी वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारी बनकर 34 वर्षीय आदर्श म्हात्रे ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और डेटिंग ऐप्स पर पढ़ी-लिखी, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाओं को निशाना बनाया। शादी का झांसा देकर उसने कम से कम 12 फर्जी पहचान, नकली आधार कार्ड और जाली सरकारी आईडी के जरिए भरोसा जीता, फिर प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर उनसे लोन लेकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई और गोवा के कैसीनो में उड़ा दी।


पुलिस के मुताबिक, अलीबाग निवासी आदर्श म्हात्रे केवल एसएससी पास है और उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पिंपरी-चिंचवड़ में 10 एफआईआर दर्ज हैं। आशंका है कि उसने करीब 50 महिलाओं को निशाना बनाया, हालांकि सामाजिक बदनामी के डर से कई महिलाएं शिकायत दर्ज कराने से बच रही हैं।
अब तक की जांच में कम से कम 1 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।20 फरवरी को गिरफ्तारी, 4 मार्च तक पुलिस रिमांडआदर्श को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और 4 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसका 21 वर्षीय चचेरा भाई प्रेम म्हात्रे (पनवेल) भी गिरफ्तार हुआ है, जिस पर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
पेशेवर और आर्थिक रूप से सक्षम महिलाओं को बनाया निशानाडीसीपी (क्राइम) सचिन गुंजाल के अनुसार, आरोपी इंजीनियर, डॉक्टर, बैंकर, सरकारी अधिकारी, विधवा और अविवाहित, आर्थिक रूप से सक्षम महिलाओं को टारगेट करता था। वह पहले सफल और सम्मानित व्यक्ति की छवि बनाता, फिर शादी से पहले “भविष्य सुरक्षित करने” के नाम पर जमीन खरीदने जैसे निवेश के लिए पैसों की मांग करता।
ऐरोली की आईटी इंजीनियर से 20 लाख की ठगीएक मामले में आरोपी ने “स्वप्निल वरुले” नाम से मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर ऐरोली की एक आईटी इंजीनियर से संपर्क किया। खुद को ISRO वैज्ञानिक बताकर उसने महिला को शादी से पहले सूरत में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन लेने को राजी किया। रकम आरटीजीएस के जरिए उसके बताए खाते में ट्रांसफर हुई। बाद में महिला ने राबाले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें यौन शोषण का आरोप भी शामिल है।
पुलिस ने संबंधित खाते से 14.5 लाख रुपये फ्रीज किए हैं।जांच में चार अन्य महिलाओं से भी इसी तरह ठगी का खुलासा हुआ, हालांकि उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है और उन्हें गवाह बनाया गया है। ऐरोली की शिकायतकर्ता और चार गवाहों से कुल 97 लाख रुपये ठगे गए। पुलिस ने बताया कि गोवा के एक कैसीनो में खर्च किए गए 89.4 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।महिलाओं से सतर्क रहने की अपीलजांच के दौरान पुलिस को कई जाली आधार कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट और डेटिंग ऐप्स का उपयोग करने वाली महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने या संबंध आगे बढ़ाने से पहले संबंधित व्यक्ति की पृष्ठभूमि की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।


