मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी की साफ-सफाई और कूड़े के ढेर हमेशा खबरें हमेशा मीडिया में बनी रहती हैं। नारायण चौधरी के भिवंडी नगरपालिका के महापौर बनने के बाद से उन्होंने शहर की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी है। इसके लिए उनकी पहल पर शहर में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सड़कों से धूल और गंदगी को पूरी तरह साफ किया जाएगा और उन पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।


इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को कल्याण नाका यातायात शाखा कार्यालय से महापौर नारायण चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नगर अभियंता जमील पटेल, सार्वजनिक स्वच्छता विभाग के प्रमुख फैजल तातली, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जे एम सोनावाने, भंडारी और सफाईकर्मी उपस्थित थे।


महापौर नारायण चौधरी ने कहा हम शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए हमने एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है जिसके माध्यम से शहर का चेहरा बदलने का इरादा रखते हैं। इसमें सभी मनपा कर्मचारियों और नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए मानसून के मौसम से पहले ही मार्च महीने में नालियों की सफाई शुरू कर दी जाएगी और अंजुर फाटा से कल्याण नाका तक चौड़ी की गई सड़क पर डामर बिछाया जाएगा, जिसके लिए हमें अभी से काम पर लग जाना है।


