श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर अब सख्त अमल की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रवर्तन अभियान जल्द शुरू होने वाला है और नियमों का पालन न करने वाले वाहन मालिकों पर 1,000 से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।


राज्य में 2.10 करोड़ वाहनों में से 1,02,28,373 बुकिंग दर्ज हो चुकी हैं, जबकि 88,30,257 वाहनों पर HSRP प्लेट लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद लाखों वाहन अब भी बिना अनिवार्य प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं।


मुंबई में 18 लाख से अधिक वाहन अब भी बिना HSRPदिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 2019 से पहले पंजीकृत 27,29,399 वाहनों में से केवल 8,92,419 पर ही HSRP लगाई गई है। अभी भी 18,36,980 वाहन बिना प्लेट के हैं। करीब 3 लाख प्लेट की बुकिंग लंबित बताई जा रही है।
RTO अनुसार स्थिति (2019 से पहले पंजीकृत वाहन)
●मुंबई सेंट्रल RTO
कुल वाहन: 5,39,452
HSRP लगी: 1,83,337
लंबित: 3,56,115
● वडाला RTO
● कुल वाहन: 6,31,244
HSRP लगी: 3,88,728
लंबित: 2,42,516
■ अंधेरी RTO
□ कुल वाहन: 5,48,130
● HSRP लगी: 1,54,675
● लंबित: 3,93,455
■ बोरीवली RTO
● कुल वाहन: 10,10,573
●ॐHSRP लगी: 1,65,679
● लंबित: 8,44,894
(सबसे अधिक लंबित मामले)सबसे ज्यादा लंबित मामलों का बोझ बोरीवली RTO पर है।
■ क्या है HSRP और क्यों जरूरी?
HSRP एक एल्युमिनियम की टैम्पर-प्रूफ नंबर प्लेट होती है, जिसमें रेट्रो-रिफ्लेक्टिव फिल्म पर ‘India’ मार्किंग, अशोक चक्र का होलोग्राम, नीला ‘IND’ स्टैंप और यूनिक लेजर सीरियल नंबर होता है। इसका स्नैप-लॉक सिस्टम ऐसा होता है कि प्लेट को बिना नुकसान पहुंचाए हटाया नहीं जा सकता।
■ उद्देश्य क्या है?
इस व्यवस्था का मकसद वाहन क्लोनिंग, चोरी और दुरुपयोग पर रोक लगाना है। अधिकारियों का कहना है कि प्रवर्तन अभियान के दौरान गैर-अनुपालन करने वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।राज्य परिवहन विभाग जल्द ही व्यापक जांच अभियान चलाने की तैयारी में है, जिससे सभी वाहन मालिकों को HSRP लगवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जा सके।


