मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

पोर्ट जोन परिमंडल के अंतर्गत चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बरामद मोबाइल फोन नागरिकों को वापस सौंपे गए। मुंबई पुलिस के आयुक्त देवेन भारती के निर्देशानुसार शिवड़ी पुलिस थाना में 2 अप्रैल 2026 को यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान वडाला और शिवड़ी पुलिस थानों में दर्ज मामलों की जांच में बरामद कुल 54 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9.60 लाख रुपये है, संबंधित शिकायतकर्ताओं को लौटाए गए। अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।


यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण, अपर पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम में शिवड़ी और वडाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक व अन्य अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही।


