श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के चारकोप इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें एक शख्स घायल हो गया।


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी दोपहर करीब 2 बजे हुई। जिसे गोली लगी वह पेशे से बिल्डर बताया जा रहा है।कांदिवली के गरूड पेट्रोल पंप के पास फायरिंग हुई और बिल्डर को दो गोलियां लगी है।


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





कानून व्यवस्था पर सवाल