मुंबई में 100 साल पुराने स्टॉर्म वॉटर ड्रेनों का होगा आधुनिकीकरण।

Date:

■ 50 साल बढ़ेगी उम्र

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) शहर में 100 वर्ष पुराने भूमिगत कमानी (आर्च) पर्जन्य जलवाहिनियों को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने का बड़ा काम कर रही है। “जियोपॉलिमर लाइनिंग ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी” के जरिए इन स्टॉर्म वॉटर ड्रेनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे उनकी आयु कम से कम 50 साल तक बढ़ने की उम्मीद है।

यह तकनीक बिना खुदाई के इस्तेमाल की जा रही है, जिससे सड़क यातायात और आसपास के क्षेत्रों पर कम प्रभाव पड़ता है। इस प्रक्रिया से ड्रेनों के अंदर मजबूत परत बनाई जाती है, जिससे पानी का प्रवाह तेज होता है और भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उप आयुक्त (इन्फ्रास्ट्रक्चर) गिरीश निकम, प्रमुख अभियंता कल्पना राऊळ, उप प्रमुख अभियंता सुनीलदत्त रसाळ और अन्य अधिकारियों ने प्रिन्सेस स्ट्रीट स्थित शांतिनिकेतन आउटफॉल के पास चल रहे कार्यों का जायजा लिया।मुंबई में कुल 621 किलोमीटर लंबाई की कमानी/बंदिस्त स्टॉर्म वॉटर ड्रेन प्रणाली है, जिसमें से 495 किलोमीटर शहर क्षेत्र में स्थित है।

सीसी टीवी सर्वेक्षण में कई जगहों पर दरारें, ईंटों का खिसकना, जोड़ों का नुकसान और छत के कमजोर होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थीं।पहले चरण में 27 ड्रेनों (करीब 14.2 किलोमीटर) का पुनर्वसन किया जा रहा है, जो सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त पाई गई थीं। इस प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी मुंबई और वीजेटीआई जैसी संस्थाओं से तकनीकी सलाह ली गई है।

खास बात यह है कि जियोपॉलिमर लाइनिंग ट्रेंचलेस तकनीक का भारत में पहली बार इस स्तर पर उपयोग किया जा रहा है, जबकि अमेरिका जैसे देशों में यह तकनीक पहले से प्रचलित है।बीएमसी का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मुंबई में कम समय में भारी बारिश की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में इन ड्रेनों की क्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या से राहत मिल सके।

अधिकारियों के मुताबिक, यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है और भविष्य में शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को अधिक सक्षम और टिकाऊ बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अर्जेंटीना के मेयर मारियो अल्बर्टो इशी ने मुंबई का दौरा किया, उप महापौर संजय घाड़ी ने किया स्वागत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग के...

निर्मल नगर पुलिस ने किया शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी का 100% माल बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता परिमंडल 8 के अंतर्गत निर्मल...

मिठी नदी में गाद निकासी कार्य तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में मिठी नदी और शहर...

पुलिस ने 84 लाख रुपये से अधिक के 287 चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस के परिमंडल-8 द्वारा एक...