मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जनपद में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के पौत्र एवं संतोष सिंह ( मुंबई उपाध्यक्ष , शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र ) के पुत्र युवराज सिंह ने जनपद के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल कुल्हना मऊ की चौथी कक्षा में 94.88 अंक के साथ दूसरा स्थान पाकर स्कूल तथा परिवार का सम्मान बढ़ाया है ।


स्कूल के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश सिंह, कार्यवाहक प्रबंधक अमित प्रकाश सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापिका नन्दनी सिंह, कक्षा प्रभारी स्वीटी सिंह के साथ-साथ स्कूल के सभी अध्यापक, कर्मचारी , विद्यार्थी व उनके अभिभावक की उपस्थिति में स्कूल की संस्थापिका श्रीमती मधुलिका सिह द्वारा मेडल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संतोष सिंह की पुत्री साक्षी सिंह ने भी 82.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम और सम्मान बढ़ाया है ।


युवराज सिंह के चाचा अभिनेता आशुतोष सिंह (अजय दीक्षित,फेम बेटवा बाहुबली) ने मुंबई से फोन पर शुभकामनाएं दी। संतोष सिंह के मित्रगण व करीबी रिस्तेदार व युवराज सिंह के नाना कुंवर बीरेन्द्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जौनपुर, पूर्व राज्य मंत्री, एमएलसी, जिला परिषद अध्यक्ष), अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, राजकुमार सिंह ,कुंवर प्रदीप सिंह के अलावा डॉ संजीव सिंह ( प्रधानाचार्य हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर), वीरेंद्र कुमार सिंह (पूर्वांचल विश्वविद्यालय),अरविंद सिंह (भंडारी रेलवे स्टेशन), कुंवर दीपक सिह. विपिन सिंह , डॉ यामिनी सिह, डॉ सुधीर सिह, रोशन सिह,संजय सिह , डॉ संजय सिह विवेक सिह समेत अनेक लोगों ने युवराज सिंह की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी है।


